बंगाल चुनाव 2026: BJP की तीसरी लिस्ट जारी; RG कर पीड़िता की मां को पानीहाटी से टिकट, शुभेंदु और ममता के बीच भवानीपुर में ‘महामुकाबला’

Politics

​कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर शाम 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला और भावनात्मक नाम रत्ना देबनाथ का है, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज की मृत पीड़िता की मां हैं। भाजपा ने उन्हें पानीहाटी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

RG कर मामला फिर बना चुनावी मुद्दा

​आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को टिकट देकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह महिला सुरक्षा और ‘इंसाफ’ के मुद्दे को चुनाव में पूरी ताकत से उठाएगी।

तीसरी लिस्ट के प्रमुख चेहरे

बीजेपी ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (एससी) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (एससी) से हरिपद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास, पानी हाटी से रत्ना देबनाथ को टिकट दिया है। इसके अलावा हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को प्रत्याशी बनाया है।

​भवानीपुर में होगा ‘सुपर संडे’: ममता बनाम शुभेंदु

​पहली और दूसरी लिस्ट के बड़े नामों पर गौर करें तो इस बार का सबसे बड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने जा रहा है। यहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने अपने फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। शुभेंदु नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर से भी ताल ठोकेंगे।

​महत्वपूर्ण चुनावी तारीखें (बंगाल चुनाव 2026)

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए 30 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 9 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

पहले फेज के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। दूसरे फेज के लिए 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन वापसी 13 अप्रैल तक की जा सकती है। इसके अलावा 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। 4 मई 2026 नतीजे आएंगे।

अब तक का गणित

​भाजपा अब तक कुल 274 उम्मीदवारों (144 + 111 + 19) के नामों का ऐलान कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में रूपा गांगुली (सोनारपुर साउथ) और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक (माथाभांगा) जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।