BCCI ने फाइनल किया महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शेड्यूल

SPORTS

डब्ल्यूपीएल 2024 में पांच टीमों के बीच लीग चरण के 20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च एलिमिनेटर मैच अंक तालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में प्‍वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। खास बात ये है कि इस बार डब्‍ल्‍यूपीएल में कोई डबल हैडर नहीं है। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक शेड्यूल फाइनल हो चुका है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी नहीं किया है।

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
25 फरवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु)
28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)
1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु)
2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
3 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)
4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेंगलुरु)
5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)
6 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)
7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)
8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (दिल्ली)
9 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स (दिल्ली)
10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)
11 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स (दिल्ली)
12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)
13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स (दिल्ली)
15 मार्च – एलिमिनेटर (दिल्ली)
17 मार्च – फाइनल (दिल्ली)

;-agency