यूपी: अमरोहा में मदरसे के अवैध निर्माण पर कहर बनकर टूटा बाबा का बुलडोजर

Regional

जिला प्रशासन ने शनिवार को बताया कि शहर में अवैध रूप से बनाए गए मदरसों की लगातार मिल रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने ऐसे तमाम स्थलों को चिह्नित  कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा में अवैध रूप से बने मदरसे पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया।

पहले इसे जमीन पर पशु बांधे जाते थे, बाद में यहां मदरसा चलने लगा। उसके बाद अब यहां सामूहिक रूप से नमाज का सिलसिला जारी रहने का विरोध करते हुए ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी थी। आरोप है कि प्रशासन द्वारा शिकायतों को हर बार अनसुना कर दिया जाता था। लगातार शिकायतें मिलने पर जांच पड़ताल के बाद जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर भारी पुलिस एवं पीएसी बल व राजस्व टीम के साथ उप जिलाधिकारी द्वारा ग्राम जेवड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मदरसे को जेसीबी चलाकर गिराया गया। यह मदरसा ग्राम समाज की भूमि पर पहले पशुओं को बांधना शुरू किया था, बाद में धीरे धीरे अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जाने लगा। अब नमाज भी पढ़ी जा रही थी।

-एजेंसी