आगरा: सेक्सी के कहने पर पार्क में घूमने आये किशोर को मार दी गोली, पुलिस तलास में जुटी

Crime

आगरा: थाना ताजगंज पुलिस को सेक्सी की तलाश है। उसके विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। आरोप है कि सेक्सी के कहने पर पार्क में घूमने गए किशोर पर हमलावर ने गोली चला दी। किशोर घायल हो गया। मामले में हमलावर, सेक्सी और अज्ञात छह को आरोपी बनाया गया है।

ताजगंज निवासी किशोर अपने दोस्त के साथ जोनल पार्क में विगत एक दिसंबर को घूमने गया था। वहां पर पार्किंग में उसे पांच-छह युवकों ने घेर लिया। किशोर का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो धमकी देने लगे। इसी बीच एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से किसी सेक्सी नाम के लड़के को फोन किया। फोन पर बातचीत के बाद आरोपी ने कहा कि इसी को गोली मारनी है। इसके बाद आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया।

किशोर के परिवारीजनों का आरोप है कि युवक ने गोली फोन पर बात करने के बाद किसी सेक्सी के कहने पर चलाई थी। पेट और हाथ में गोली लगने से किशोर घायल हो गया। घटना को बाद हमलावर वहां से भाग गए। घायल किशोर के पिता ने सेक्सी समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र बताए गए हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है।