आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है आशुतोष राणा, शुद्ध हिंदी और संस्‍कारों को सहेजने वाले अभिनेता

Entertainment

आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने अपने करियर में ‘बादल’, ‘दुश्मन’, ‘कलयुग’, ‘हासिल’ और ‘राज’ जैसी बहुत सी बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। आशुतोष राणा फिल्मों में पूरी तरह से एक्टिव हैं। इन दिनों वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे है।

आशुतोष राणा एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं। यह बॉलीवुड के साथ साथ मराठी, कन्नड, तेलुगू और तमिल फ़िल्म उद्योगों में भी कार्य कर रहे हैं। इन्होंने “काली – एक अग्निपरीक्षा” नामक धारावाहिक में भी अभिनय किया है।

आशुतोष राणा को प्राप्त पुरस्कार और अवार्ड्स :

1. स्क्रीन अवार्ड – 1999 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता निगेटिव रोल : फिल्म – दुश्मन

2. ज़ी सिने अवार्ड – 1999 सर्वश्रेष्ठ खलनायक – फिल्म – दुश्मन

3.  ज़ी सिने अवार्ड – 2000 सर्वश्रेष्ठ खलनायक – फिल्म – संघर्ष

4. फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवार्ड  – 1999 सर्वश्रेष्ठ खलनायक – फिल्म – दुश्मन

5. फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवार्ड  – 2000 सर्वश्रेष्ठ खलनायक – फिल्म – संघर्ष

6. 2021 फिल्मफेयर OTT अवार्ड – बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर – फिल्म : पगलैट

न सिर्फ़ एक अच्छे कवि हैं, बल्कि अच्छे लेखक भी हैं आशुतोष राणा

10 नवंबर यानि आज के दिन आशुतोष राणा अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशुतोष अपनी बेमिसाल हिंदी के लिए भी ख़ासे जाने जाते हैं। हिंदी साहित्य से उन्हें बेहद लगाव है, वो न सिर्फ़ एक अच्छे कवि हैं, बल्कि अच्छे लेखक भी हैं. हिंदी के प्रति उनके प्रेम के कारण ही उनको हिंदी के बड़े-बड़े मंचों पर बुलाया जाता है। उनकी कविताओं में देशप्रेम और भक्ति को महसूस किया जा सकता है।

पढ़िए उनकी प्रसिद्ध कविता- ‘हे भारत के राम जगो’

हे भारत के राम जगो मै तुम्हे जगाने आया हूँ,
और सौ धर्मो का धर्म एक बलिदान बताने आया हूँ !

सुनो हिमालय कैद हुआ है दुश्मन की जंजीरों में,
आज बतादो कितना पानी है भारत के वीरों में |
खड़ी शत्रु की फौज द्वार पर आज तुम्हे ललकार रही
सोए सिंह जगो भारत के, माता तुम्हें पुकार रही |

रण की भेरी बज रही, उठो मोह निंद्रा त्यागो!
पहला शीष चढाने वाले माँ के वीर पुत्र जागो!
बलिदानों के वज्रदंड पर देशभक्त की ध्वजा जगे
रण के कंकर पैने हैं, वे राष्ट्रहित की ध्वजा जगे
अग्निपथ के पंथी जागो शीष हथेली पर रखकर,
और जागो रक्त के भक्त लाडलों, जागो सिर के सौदागर |

खप्पर वाली काली जागे, जागे दुर्गा बर्बंडा!
रक्त बीज का रक्त चाटने वाली जागे चामुंडा
नर मुण्डो की माला वाला जगे कपाली कैलाशी
रण की चंडी घर घर नाचे मौत कहे प्यासी प्यासी…
‘रावण का वध स्वयं करूंगा!’ कहने वाला राम जगे
और कौरव शेष न बचेगा कहने वाला श्याम जगे!

परशुराम का परशा जागे, रघुनन्दन का बाण जगे,
यजुनंदन का चक्र जगे, अर्जुन का धनुष महान जगे|
चोटी वाला चाणक जागे, पौरुष परुष महान जगे,
सेल्युकस को कसने वाला चन्द्रगुप्त बलवान जगे|

हठी हमीर जगे जिसने, झुकना कभी न जाना,
जगे पद्मिनी का जौहर, जागे केसरिया बाना|
देशभक्त का जीवित झंडा, आज़ादी का दीवाना
रण प्रताप का सिंह जगे और हल्दी घटी का राणा|

दक्षिण वाला जगे शिवाजी, खून शाह जी का ताजा,
मरने की हठ ठाना करते विकट मराठों के राजा|
छत्रसाल बुंदेला जागे, पंजाबी कृपाण जगे
दो दिन जिया शेर की माफिक, वो टीपू सुलतान जगे|

कलवोहे का जगे मोर्चा जागे झाँसी की रानी,
अहमदशाह जगे लखनऊ का जगे कुंवर सिंह बलिदानी|
कलवोहे का जगे मोर्चा और पानीपत का मैदान जगे,
भगत सिंह की फांसी जागे, राजगुरु के प्राण जगे|

जिसकी छोटी सी लकुटी से संगीने भी हार गयी…बापू !
हिटलर को जीता, वो फौजे सात समुन्दर पार गयी|
मानवता का प्राण जगे और भारत का अभिमान जगे,
उस लकुटी और लंगोटी वाले बापू का बलिदान जगे|

आज़ादी की दुल्हन को जो सबसे पहले चूम गया,
स्वयं कफ़न की गाँठ बाँध कर सातों भांवर घूम गया!
उस सुभाष की आन जगे और उस सुभाष की शान जगे,
ये भारत देश महान जगे, ये भारत की संतान जगे |

झोली ले कर मांग रहा हूँ कोई शीष दान दे दो!
भारत का भैरव भूखा है, कोई प्राण दान दे दो!
खड़ी मृत्यु की दुल्हन कुंवारी कोई ब्याह रचा लो,
अरे कोई मर्द अपने नाम की चूड़ी पहना दो!

कौन वीर निज-ह्रदय रक्त से इसकी मांग भरेगा?
कौन कफ़न का पलंग बनाकर उस पर शयन करेगा?
ओ कश्मीर हड़पने वालों, कान खोल सुनते जाना,
भारत के केसर की कीमत तो केवल सिर है,
और कोहिनूर की कीमत जूते पांच अजर अमर है !

रण के खेतों में छाएगा जब अमर मृत्यु का सन्नाटा,
लाशों की जब रोटी होगी और बारूदों का आटा,
सन-सन करते वीर चलेंगे ज्यों बामी से फ़न वाला|
जो हमसे टकराएगा वो चूर चूर हो जायेगा,
इस मिट्टी को छूने वाला मिट्टी में मिल जायेगा|

मैं घर घर इंकलाब की आग जलाने आया हूँ !
हे भारत के राम जगो मै तुम्हे जगाने आया हूँ |

Compiled- up18 News