आगरा: ADA के नवागत उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी की चेतावनी, भ्रष्टाचार की शिकायत पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्यवाई

Press Release

ADA में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नवागत उपाध्यक्ष ने दिए ये संकेत, उठाएंगे सख़्त कदम

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने चार्ज लेने के बाद विधिवत रूप से कार्य शुरू कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में आगरा विकास प्राधिकरण की जो योजनाएं चल रही हैं जिसमें जोनल पार्क, इनर रिंग रोड, चौपाटी शामिल है। आगरा विकास प्राधिकरण का प्रयास रहेगा कि इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही साथ शासन की मंशा के आधार पर कार्य किया जाए और अन्य योजनाओं को भी जल्द अमल में लाया जाए।

आगरा विकास प्राधिकरण में निचले स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है जो आगरा विकास प्राधिकरण को दीमक की तरह चाट रहा है। इस सवाल पर आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य किया जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने अपना संदेश अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दिया है और दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है।