आगरा रुनकता बवाल: पुलिस ने 20 और आरोपियों को किया चिह्नित, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी, गलियों में पसरा सन्नाटा

City/ state Regional

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में तीन घरों में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 20 नामजद और 150-200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें ग्राम प्रधान अनुज कुमार, जिला पंचायत सदस्य सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अब अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज देखे। इसके बाद 20 और आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी है।

गौरतलब है कि रुनकता में युवती को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया था। इसके बाद शादी रचाई थी। पुलिस ने युवती को बरामद किया। मगर, युवक नहीं पकड़ा गया। शुक्रवार को कस्बा में युवक सहित तीन घरों में आगजनी कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को जेल भेज दिया था। वहीं 20 और लोगों को चिन्हित किया गया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। छात्रा के अभी कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हुए हैं। सोमवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे।