आगरा: महिला कल्याण संगठन ने स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरण करने के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की दी गयी जानकारी

Press Release

आगरा: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 13 अगस्त से होगी जो 15 अगस्त तक चलेगा लेकिन उससे पहले ही हर घर में तिरंगा लग सके इसको लेकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण भी शुरू हो गया है.

इस अभियान के अंतर्गत रेलवे की महिला कल्याण संगठन के सदस्य और डीआरएम आगरा आनंद स्वरूप की धर्मपत्नी मितिका स्वरूप केंद्रीय विद्यालय ईदगाह पर पहुँची।

संगठन के सदस्यों ने स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गयी। इसके बाद सभी स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज दिया गया और बच्चों से सम्मान के साथ उसे घर पर लगाने को कहा गया। राष्ट्रीय ध्वज पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

डीआरएम आगरा की धर्मपत्नी मितिका स्वरूप का कहना था कि इस समय देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव के अंतर्गत ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है।

आज इस अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय रेलवे ईदगाह पर स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए है। सभी को आजादी के मायने समझाए है और उन्हें इसके इतिहास की भी जानकरी दी है। बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज दिए गए है और सभी से सम्मान पूर्वक इस ध्वज को 3 दिनों तक लगाए जाने की बात भी कही जिससे हर घर तिरंगा अभियान में हर घर तिरंगामय हो सके।