आगरा: महिला को टप्पेबाजों ने सोने का नकली बिस्कुट थमाया, आभूषण लेकर फरार

Crime

आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के नदगवां मार्ग पर ऑटो में बैठी महिला को अज्ञात टट्टओं नकली बिस्किट थमाया असली सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला लेक थाने में अज्ञात टट्टओं के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार आशा पत्नी राम चित्र निवासी गांव नंदगांगोल जिला मुरैना मध्य प्रदेश के मुताबिक शनिवार को वह अपने मायके लखनपुरा थाना बासौनी जा रही थी। मुरैना से धौलपुर होते रोडवेज बस द्वारा वह 3 बजे कस्बा पिनाहट में पहुंची। जहां राजाखेड़ा मार्ग से पैदल नदगवां तिराहा जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात युवक पूछने लगे आप कहां जा रही हो जिस पर उसने बताया मैं अपने मायके जा रही हूं। जिसके बाद वह नदगवां तिराहा से मायके के लिए ऑटो में बैठ गई। पीछा करते हुए दोनों अज्ञात टट्टले युवक ऑटो में बैठ गए। कुछ दूर चलने पर गांव उकसाना के नजदीक उन्होंने महिला को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया। उसे नकली सोने का बिस्किट दिखाया। लालच देकर महिला के असली सोने के कानों के कुंडल, सोने की जंजीर, लेकर महिला से कहा कि आप यहीं बैठो अभी वापस आते हैं और भाग गए।

जब महिला के पास दोनों अज्ञात टट्टले नहीं पहुंचे तो वह दंग रह गई। जिसके बाद उसने अन्य ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। और मायके लखनपुरा पहुंची जहां मायके के परिजनों को घटना की जानकारी हुई और महिला को लेकर पिनाहट थाने पहुंचे जहां पुलिस को मामले से अवगत करा कर अज्ञात टट्टओ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-up18news