आगरा: अज्ञात मैक्स गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल वृद्ध महिला की मौत

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव टोडीपुरा की नहर पुलिया के पास एक अज्ञात मैक्स ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो वही बाइक पर पीछे बैठी वृद्ध महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार विद्या देवी पत्नी हरविलास उम्र करीब 75 वर्ष निवासी गांव चांगोली थाना बाह मंगलवार को कस्बा जरार में बाजार करने के लिए आई थी। जहां से वृद्ध महिला सामान लेकर कस्बा में मिले गांव के बाइक सवार युवक सत्यवान पुत्र महेश चंद्र मिला जिसकी बाइक पर वृद्ध महिला बैठ गई। तभी बाइक सवार युवक और वृद्ध महिला गांव के लिए वापस लौट रहे थे। रास्ते में टोडीपुरा नहर पुलिया के पास अज्ञात मैक्स गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। अज्ञात गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया।

मैक्स गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया तो वही पीछे बैठी वृद्ध महिला विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। एकत्रित ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और परिजनों को सूचित कर गाड़ी युवक को सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया।

वहीं मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस अज्ञात मैक्स गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वही वृद्ध महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

-नीरज परिहार