आगरा: व्यापारी एकजुट होकर समस्याओं के समाधान के लिए करें संघर्ष – मुकुंद मिश्रा

Press Release

आगरा। व्यापारी एकजुट हों, मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें, तो बड़ी से बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है। एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की रणनीति तैयार की।

उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा यहां आए हुए थे। जीवनी मंडी स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने अभी हुए जिला परिचय सम्मेलन की प्रसंशा की ओर व्यापारियों की छोटी से छोटी समस्या के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करने को कहा।

जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल की कार्यप्रणाली की प्रदेश अध्यक्ष ने सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों को ट्विटर फेसबुक स्टाग्राम सोशल मीडिया आदि पर एक्टिव रहना चाहिए।

कार्यक्रम में राजकुमार गुरनानी (प्रदेशमंत्री), गिर्राज अग्रवाल (जिलाध्यक्ष), दीपक शर्मा (जिला महामंत्री ), किशोर बुधरानी (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष), डीसी मित्तल (कोषाध्यक्ष), मेघराज दयालानी (मीडिया प्रभारी), रोहित आयलानी (आईटी सेल), अनुराग गोयल (युवा जिला महामंत्री), राजेंद्र कुमार जी (जिला मंत्री) आदि लोग उपस्थित रहे।