आगरा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगी घाट यमुना पुल के पास माता का नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार पप्पू यादव पुत्र देवीलाल निवासी गांव महुआ साला थाना खेड़ा राठौर अपनी मन्नत पूरी होने के पर रविवार को दोपहर बाद परिजनों और ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गांव से बीहड़ वाली माता मंदिर सिकेरा थाना मटसेना फिरोजाबाद माता का नेजा घ्वजा चढ़ाने के लिए जा रहे थे। वही बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। तभी बटेश्वर शिकोहाबाद मार्ग पर यमुना के नौरंगी घाट पुल से पहले ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों उल्टे हो गए। जिसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए तो वहीं कुछ हल्के फुल्के चोटिल हुए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए उन्होंने तत्काल राहत बचाव शुरू करते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और गंभीर घायल ट्रैक्टर चालक शैलेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष, मेहताब सिंह, विनोद उम्र 42 वर्ष, शिव शंकर उम्र 53 वर्ष, सौरभ सिंह, सुग्रीव सिंह 55 वर्ष बंटी 28 वर्ष, भरत सिंह 27 वर्ष, संतोष 30 वर्ष, रितिक 5 वर्ष, दिव्यांश 10 वर्ष, सौम्या 7 वर्ष निवासीगण गांव महुआ साला थाना खेड़ा राठौर एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह एवं शिकोहाबाद में इलाज को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीणों की माने तो हादसा बड़ा था मगर ईश्वर गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। वही मुख्य मार्ग पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुचारू किया गया।

रिपोर्टर- नीरज परिहार