आगरा: आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी के योगदान को देश कभी भी भुला नहीं सकता है – चिल्लू

Politics

आगरा – शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर एमजी रोड कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि नेहरू जी दूरदर्शी थे, इसलिए देश के विकास के लिए उन्होंने पंच वर्षीय योजना बनाई थी और एम्स अस्पताल, आईआईटी, आईआईएम, सेल, भेल, परमाणु आयोग, भांखडा नागल बांध, सरदार सरोवर बांध, सहित छोटे छोटे कुटीर उद्योग धंधे, किसानों के लिए कृषि विकास योजना, आदि अनेकों सुई से लेकर हवाई जहाज तक के कारखाने बनवाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने कहा कि नेहरू जी जैसा दानशील, कर्मशील व्यक्तित्व वाला प्रधानमंत्री आज मिलना बहुत ही मुश्किल है, नेहरू जी ने अपनी सारी संपत्ति देश को दान कर दी थी, और सदैव देश के विकास शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार के लिए कार्य किए, आज जो भी सरकारी संस्थान मोदी जी द्वारा बेचे जा रहे हैं वह सब नेहरू जी के कार्यकाल में ही बनाए गए थे।

संचालन नंदलाल भारती ने किया।

श्रद्धांजलि अर्पित व विचार व्यक्त करने वालों में पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, अजहर वारसी, हरी सिंह धाकड़, आई डी श्रीवास्तव, हबीब कुरैशी, अश्वनी कुमार बिट्टू, जलाल उद्दीन एडवोकेट, आदि शामिल थे।