आगरा: आवारा स्वान ने काटा था मासूम को, करने लगा था अजीब हरकत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय समाचार

आगरा। एक बच्चे की हालत बिगड़ने एवं अजीब हरकत करने पर परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में सामने बच्चे को एक स्वान ने कुछ दिन पहले काट लिया था। लेकिन इलाज़ के दौरान कोई सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। अचानक हुई बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार नैतिक उम्र 8 वर्ष पुत्र अरविंद भदौरिया निवासी गांव रुदमुली थाना बाह अच्छेलाल पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। बच्चे को करीब एक डेढ़ माह पूर्व किसी स्वान ने काट लिया। जिसकी जानकारी बच्चे ने अपने परिजनों को नहीं दी थी। बच्चे नैतिक के परिजन इस घटना से अनभिज्ञ थे।

बीते कुछ दिनों से बच्चा अजीब हरकत कर रहा था मगर परिजन समझ नहीं पाए। उन्हें लग रहा था कि बच्चा शरारत करता रहता है। स्वान के काटने से बच्चे के शरीर में रेबीज अधिक फैल गया जिसके चलते 2 दिन पूर्व अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। वह स्वान की तरह अजीब हरकतें करने लगा। जिस पर परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया।

इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने नैतिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन रेबीज अधिक फैलने के कारण इलाज़ में फायदा नहीं हुआ और परिजनों के सामने ही मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा बच्चे के शव को घर गांव रुदमुली लाकर अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों और ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में आवारा स्वानों का भारी आतंक है। जिसके चलते पूर्व में भी कई बच्चे और ग्रामीणों को आवारा स्वान काट चुके हैं। जिसके चलते लोगों के जीवन पर भी खतरा है।