आगरा: सामाजिक संस्था संस्कार ने किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन, आरती बनीं तीन क्वीन

Press Release

आगरा: सामाजिक संस्था संस्कार द्वारा रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित ताज हाइट्स होटल में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। हरियाली तीज पर्व के कार्यक्रम में जिसमें मुख्य अतिथि जीनत जीसान रही। इस आयोजन में लगभग 200 महिलाओं ने विभिन्न आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार के शीलू का भी आयोजन किया गया था । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कैटवॉक भी की गई थी। इस आयोजित प्रोग्राम में आरती सिंह तीज क्वीन चुनी गई और विदुषी अग्रवाल रैंप वॉक विजेता चुनी गई।

आरती सिंह तीज क्वीन चुनी गई और विदुषी अग्रवाल रैंप वॉक विजेता चुनी गई

हरियाली तीज पर्व के अवसर पर सारी महिलाएं हरे रंग के परिधानों में नजर आई। सभी लोगों ने हरियाली तीज के गानों पर जमकर ठुमके लगाए तो वही राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ जमकर नाची झूमती हुई दिखाई दी। आयोजकों का कहना था कि हरियाली तीज पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया है। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर के सभी महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही हैं क्योंकि पूरा आयोजन इस तरह से किया गया है जैसे घर में ही कोई फंक्शन चल रहा हो।

इस कार्यक्रम में महिलाओं को गिफ्ट दिए गए। सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों ने भी डीजे डांस से सबका मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान चांदनी भोजवानी,पल्लवी अग्रवाल, रिचा गुप्ता, पीयू अरोड़ा, साधना अग्रवाल, मोनिशा महेंद्रु ,अनीला जैन, साक्षी सचदेवा, रिचा गुप्ता, पीयू अरोड़ा, साधना अग्रवाल, मोनिशा महेंद्रु ,अनीला जैन, दिशा शर्मा आदि मौजूद रही।

-up18news