आगरा: रूस-यूक्रेन युद्ध को टालने की कामना के साथ विश्व शांति कायम रखने के लिए अटल चौक सेवा समिति ने किया हवन यज्ञ

Press Release

आगरा: रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। दोनों देशों के बीच तनातनी साफ देखने को मिल रही है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद तीसरे विश्वयुद्ध की आहट शुरू हो गई है तो वहीं इस युद्ध को टालने और विश्व शांति कायम रखने के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को अटल चौक सेवा समिति की ओर से अटल चौक पर यज्ञ व हवन किया गया। प्रभु से प्रार्थना की गई कि रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपति को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि इस युद्ध को टाला जा सके।

विश्व शांति के लिए हुआ हवन

विश्व युद्ध को रोकने और विश्व शांति कायम रखने हेतु अटल चौक सेवा समिति की ओर से अटल चौक पर आयोजित यज्ञ व हवन को पी के सेठी ने संपन्न कराया। सभी ने विधि विधान के अनुसार यज्ञ व हवन में आहुति डाली। इस दौरान प्रभु से इस युद्ध को रोकने और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। पी के सेठी का कहना था कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ हवन का अधिक महत्व है। यज्ञ-हवन से सभी दूषित और विनाशकारी शक्तियों को खत्म किया जा सकता है और उन्हें रोका जा सकता है। इसीलिए भारतीय संस्कृति के अनुसार आज यदि हवन यज्ञ कर इस युद्ध को टालने की प्रभु से प्रार्थना की गई है।

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट

अटल चौक सेवा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के साथ ही तीसरे विश्वयुद्ध की आहट होने लगी है। अगर इस युद्ध को जल्द ही नहीं रोका गया तो पूरा विश्व तीसरे विश्व युद्ध की आग में जलने लगेगा जिससे सिर्फ आर्थिक नुकसान और जन हानि होगी।

अटल चौक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस युद्ध के पक्ष में भारत बिल्कुल भी नहीं है। आमने-सामने बैठकर बातों से विवाद को सुलझाया जा सकता है, इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से फोन पर वार्ता की है और इस विवाद को बातों से स्कूल जाने की अपील भी की है। विश्व शांति के लिए भारत के प्रधानमंत्री का यह कदम सराहनीय है।