आगरा: 29 को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

विविध

आगरा। सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर (पौष शुदी सप्तमी नानक शाही कैलेंडर) को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वावधान में सुबह सात बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान सरदार कंवलदीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भाई दलजीत सिंह लुधियाना वाले विशेष रूप से संगत के दर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, भाई ओंकार सिंह, भाई बृजेंद्र पाल सिंह, भाई करनेल सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा ईदगाह, बीबी अवनीत कौर स्त्री सभा गुरुद्वारा माईथान भाग लेंगे।

समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि शाम का दीवान गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार में शाम 8 बजे से रात्रि 9.30 तक आयोजित होगा। इस अवसर पर पोस्टर का भी विमोचन किया गया।