आगरा: पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

Press Release

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत अरनोटा मार्ग स्थित ब्राइट फ्यूचर क्लासेस कोचिंग में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के छात्राओं को किया जागरूक, दी जानकारी।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु लगातार महिला मिशन शक्ति के तहत बच्चों, छात्राओं एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां लगातार उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकारी अर्द्ध सरकारी स्कूलों एवं गांव में छात्राओं महिलाओं को पुलिस पुलिस हेल्पलाइन सहायता नंबरों की जानकारियां दी जारही है।

इसी क्रम में कस्बा पिनाहट के अरनोटा मार्ग स्थित ब्राइट फ्यूचर क्लासेस कोचिंग सेंटर में थाना प्रभारी पिनाहट कुलदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी सुमन यादव ने पुलिस कर्मियों के साथ ने पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया और स्कूली छात्राओं को अपने आसपास पड़ोसियों और परिवार के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। बताया आपको किसी से कोई घबराने की जरूरत नहीं है। आप स्वंमलंबी बनें किसी भी परिस्थिति में आप पुलिस सहायता नंबर पर फोन करके जानकारी दें असामाजिक तत्वों एवं गलत कार्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

महिला पुलिस कर्मी द्वारा छात्राओं को सहायता हेतु गुरु टिप्स बताए गए। वही महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस कंट्रोल रूम 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, फायर हेल्पलाइन 101, साइबर हेल्प लाइन, सहित थाना क्षेत्र और अधिकारियों के नंबर ज्ञात कराए गए। घर में किसी प्रकार की परेशानी है आने पर कैसे निपटना बचाव किस तरीके से करना है। आदि के बारे में जानकारी दी गई।

वही साइबर जागरूकता अभियान के तहत हेलो गेंग सहित साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों से बचाव के बारे छात्राओं सहित छात्रों को भी जानकारी देकर बताया, अज्ञात फोन नंबर की पूरी जानकारी करने के लिए बताया गया। ताकि पुलिस को पूरी जानकारी दी जा सके और ऐसे अपराधियों पर कारवाई की जासकें।

रिपोर्टर- नीरज परिहार