Agra News: विश्व शांति मानव सेवा समिति ने मनाई मदर टेरेसा की जयंती

Press Release

आगरा। निःशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा रहनकलां पर विश्व शांति मानव सेवा समिति के बैनर तले नन्ने मुन्ने बच्चों ने मनाई समाज सेविका मदर टेरेसा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई।

कार्यक्रम अध्यक्ष रामकिशन एकलव्य ने मदर टेरेसा के जीवन पर सूक्ष्म रूप से प्रकाश डालते हुए विश्वशांति व मानव सेवा के लिए किए गए त्याग और समर्पण से प्रेरित होकर सभी सदस्यों के साथ उनके मिशन को आगे बढाने का प्रण लिया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात कार्यक्रम संचालन कर रहे हेत सिंह ने सभी का अभिवादन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। अखिलेश शर्मा व विमल लोधी ने भी मदर टेरेसा के जीवन पर शुक्ष्म रूप से प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचारों को प्रेषित किया।

कार्यक्रम में सुनीता देवी, मोहन सिंह मोहर सिंह, राजकुमार निषाद, राकेश कुमार, रामकिशन आदि लोगों के साथ दर्जनों नन्हे मुन्ने बच्चों की उपस्थित रही। अंत में सभी साथियों ने नन्ने मुन्ने बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।