Agra News: महाराजा अग्रसेन जयंती में आयोजित प्रतियोगिताओं में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 सितम्बर

Press Release

आगरा। अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा 15-16 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें 3 वर्ष के बच्चों से लेकर किसी भी उम्र तक की महिलाएं भाग ले सकेंगी। यह प्रतियोगिताएं 16 अक्टूबर को वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आयोजित की जाएंगी। नाग कन्या व राजकुमार बनने के लिए 5-10 वर्ष तक के बच्चे व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर है।

महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए प्रकाश क्लॉश स्टोर, शक्ति सुशील मार्केट बल्केश्वर चौराहा से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

इन प्रतियोगिता का होगा आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता 15 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए।
सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता 6 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए।
एकल नृत्य प्रतियोगिता 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए।