Agra News: खालिस्तान समर्थक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने वाले सेवादार गुरनाम लापता, सुसाइड का वीडियो वायरल

Crime

आगरा: गुरुद्वारा गुरू का ताल में सेवादार गुरनाम सिंह लापता हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो खालिस्तान समर्थक के खिलाफ मुकदमा लिखाने पर लगातार जान से मारने की धमकी मिलने की बात कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि उनकी हत्या कर दी जाएगी। ऐसे में वो खुद सुसाइड कर रहे हैं। गुरनाम सिंह कह रहे हैं कि उनसे जबरन समझौता लिखवाया गया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हालांकि रविवार को कुछ लोगों ने गुरनाम सिंह के समाज के एक व्यक्ति के संपर्क में होने का दावा किया।

सिकंदरा थाने में गुरु का ताल में सेवादार हरनाम सिंह ने राजवीर सिंह उर्फ राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राजवीर सिंह ने अपने वाट्स एप स्टेटस पर खालिस्तान समर्थन किया था। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ समाज के कई प्रबुद्ध लोगों के खिलाफ अपशब्द भी लिखे गए थे। गुरुनाम के पिता धनौली गुरुद्वारा के प्रधान सेवादार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से गुरनाम सिंह पर दवाब बढ़ने लगा था। जबरन उससे समझौता लिखवाया गया है। बेटे की जान को खतरा है। वो शनिवार से लापता है।

गुरनाम सिंह ने अपने पिता को एक वीडियो भेजा है। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गुरनाम सिंह कह रहा है कि जो मुकदमा लिखवाया था, उसमें जबरन समझौता लिखवा लिया। आरोपी से माफीनामा भी नहीं लिखवाया। उस समय कौन मौजूद था, ये सीसीटीवी में दिखाई दे जाएगा। गुरु तेज की तरह उसे भी परेशान किया जा रहा है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अब वो सुसाइड करने जा रहा है।
पिता ने वाट्स एप ग्रुप में मांगी मदद गुरनाम सिंह के पिता ने बेटे के लापता होने के बाद सिख समुदाय के वाट्स एप ग्रुप में मदद मांगी है।

गुरनाम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुद्वारे के सीसीटीवी खंगाले हैं। इसमें गुरनाम अकेले ही गुरुद्वारे से बाहर जाता दिखाई दे रहा है। इसके आगे के कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Compiled: up18 News