Agra News: आगरा से होकर वंदे भारत ट्रैन का संचालन शुरू, दिल्ली जाने के लिए लगेगा इतना किराया

स्थानीय समाचार

आगरा: देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का संचालन भोपाल से दिल्ली के बीच शुरू हो गया है। भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। लगभग 3:30 बजे यह ट्रैन वहां से रवाना हुई थी और रात लगभग 11:40 पर यह आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। आगरा कैंट पर लोग इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार करते हुए देखे गए।

पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जैसे ही वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुँची ढोल नगाड़े बजने लगे।उत्साहित लोगों ने ट्रेन पर पुष्प वर्षा करना शुरू कर दिया। ट्रेन के स्टेशन पर रूकने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ट्रेन के पायलट और लोको पायलट से वार्ता की और ट्रेन संचालन के लिए शुभकामनाएं दी।

हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के साथ संगठन के जिला व शहर अध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और दिल्ली की ओर रवाना किया। इस ट्रेन ने भोपाल से दिल्ली तक का सफर लगभग 8 घंटो में पूरा किया।

आगरा से दिल्ली तक 805 रुपये किराया

अगर आप वंदे भारत ट्रेन से आगरा से दिल्ली जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 805 रुपये खर्च करने होंगे। वंदे भारत ट्रेन में दो क्लास है। एक चेयर कार दूसरी एग्जेक्यूटिव। चेयर कार का किराया 805 तो एग्जीक्यूटिव का किराया लगभग 1390 रुपये है।