Agra News: घायल विदेशी महिला पर्यटक को पर्यटन पुलिस ने आगरा फोर्ट घुमाया

स्थानीय समाचार

आगरा: स्पेनिश पर्यटक जिसको मामूली सी चोट आई थी, पर्यटन पुलिस ने उसे अपनी साख बचाने के लिए प्रचार का माध्यम बना लिया। आज पर्यटन पुलिस की ओर से घायल महिला पर्यटक और उसके पति को अपनी गाड़ी से आगरा किला लाया गया। पुलिस एस्कोर्ट के बीच ही इस दंपति को आगरा किला घुमाया साथ ही दिल्ली तक उसे एस्कॉर्ट करते हुए ले जाया गया।

आपकों बताते चले कि फतेहपुर सीकरी स्मारक में स्पेन की महिला पर्यटक रैम्प पर चढ़ते वक्त फिसल गई और बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालत में गिरी महिला पर्यटक के पैर में चोट आई। मोतीपुर मौजूद एएसआई कर्मचारी और पर्यटन पुलिस उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में ले गई। जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया और महिला पर्यटक सकुशल दिखाई दी

स्पेनिश महिला पर्यटक को अब पर्यटन पुलिस ने अपनी प्रचार का माध्यम भी बनाया। उसका इलाज करने के साथ-साथ पर्यटन पुलिस अपनी गाड़ी से उसे आज आगरा फोर्ट लाई। आगरा फोर्ट घुमाया और उसे दिल्ली तक एस्कॉर्ट किया।

आपको बताते चले कि गुरुवार को एक फ्रांसिसी महिला पर्यटक की रेलिंग से गिरकर मौत हो गई थी उसकी मौत पर कई सवाल खड़े हुए थे। रेलिंग के कमजोर होना और समय से उपचार न मिलाना। इसके बाद पर्यटन पुलिस और आगरा के जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़े होने लगे थे। अब पर्यटन पुलिस अपनी छवि को सुधारने और अपनी साथ बनाए रखने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है।