Agra News: ससुर ने अपनी पुत्रवधु का कुल्हाड़ी से प्रहार से धड़ से अलग किया सिर, फिर खुद पहुंच गया थाने

Crime

आगरा: किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। मंगलवार तड़के सुबह ससुर ने अपनी पुत्रवधु का कुल्हाड़ी से सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी ससुर घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को इस घटना की जानकरी दी। जानकरी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुँच गयी और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम ग्रह भिजवा दिया।

आरोपी का बेटा है सिपाही

घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। मलिकपुर निवासी गौरव सिंह वर्ष 2018 बैच के आरक्षी हैं। वर्तमान में फर्रूखाबाद में तैनात हैं। गांव में पत्नी प्रियंका दोनों बच्चों, ननद और ससुर के साथ रहती थी। ससुर रघुवीर प्रियंका से किसी बात पर नाराज चल रहा था। दोनों के बीच पूर्व में कई बार विवाद हो चुका था।

मंगलवार की सुबह प्रियंका खाना बना रही थीं। इसी दौरान ससुर ने उस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया। गर्दन पर वार कर उसे धड़ से अलग कर दिया। घटना के समय घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घर में मची चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घर के अंदर का दृश्य देखा तो होश उड़ गए। उधर, हत्या के बाद ससुर रघुवीर खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बहू की हत्या की जानकारी दी।

बहू से हुआ था झगड़ा

हत्यारोपित ससुर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को छोटी बहू प्रियंका का बड़ी बहू से झगड़ा हो गया था। उसने प्रियंका को समझाने का प्रयास किया। बहू उससे ही लड़ने लगी और हाथ छोड़ दिया। अपने साथ हुई घटना के चलते वह पूरी रात नहीं सो सका। मंगलवार की सुबह बहू प्रियंका के खाना बनाते समय पीछे से गर्दन पर प्रहार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

प्रियंका के घरवाले बेटी का शव को देख भड़क गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर शांत हुए। मृतका के परिजनों ने बताया प्रियंका की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। बड़ी बेटी पांच वर्ष और छोटी डेढ़ वर्ष की है। प्रियंका गांव में ससुराल वालों के साथ रहती थी। पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया कि हत्यारोपित ससुर को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।