Agra news: जगन्‍नाथ रथयात्रा में भगदड़ की ख़बर को पुलिस ने बताया असत्य

Regional

आगरा: जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। महिलाओं और बच्चों समेत करीब 25 लोग रथ के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला गया। लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

मंगलवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर के मुख्य गेट पर रथ खड़ा था। रथ के बिल्कुल पास एक छोटा मंच बना था। जिस पर ढोल ताशे बज रहे थे।

सैकड़ों भक्त रथ को खींचने के लिए रस्सा हाथ में लेकर खड़े थे। अचानक रस्सा खींचने से रथ आगे बढ़ गया, जिससे रथ और मंच के बीच में खड़ी महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग रथ को रोकने के लिए दौड़े।

रथ को पीछे की ओर धकेला। तब जाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकला जा सका। रेस्क्यू की गई महिला श्रद्धालु ने कहा कि वो नीचे आ गई थीं। वो तो अंतिम समय पर रथ रुक गया, नहीं तो गंभीर चोट आती।

गनीमत रही नहीं हुआ बड़ा हादसा

लोगों के दबने से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के हाथ पांव फूल गए। गनीमत रही कि समय रहते रथ को और आगे बढ़ने से रोक लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हैं।