Agra News: यमुना किनारे सजे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, दो दर्जन जुआरी दबोचे, लाखों बरामद

Crime

आगरा। यमुना किनारे सजी जुए की फड़ पर जैसे ही पुलिस के कदम पड़े, जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने भागते हुए दो दर्जन से अधिक जुआरियों को हिरासत में ले लिया है और मौके से करीब ढाई लाख रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस जुआरियों से पूछताछ में जुटी है।

थाना एतमद्दुद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे पर जुए की महफिल सजी होने की जानकारी पर हरीपर्वत और छत्ता क्षेत्र के एसीपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने जुआरियों को घेर लिया। पुलिस से अपने को घिरा देख जुआरियों ने बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी की घेराबंदी कर दो दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ लिया है।

पुलिस को कई दिनों से यमुना किनारे जुए की फड़ सजने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने आज पूरी तैयारी के साथ जुआरियों को हिरासत में ले लिया। फड़ से पुलिस ने लाखों रुपए बरामद किए हैं।