Agra News: मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में हुई डकैती के मामले में एक और शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Crime

आगरा: कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में लगभग 2 साल पहले हुई डकैती में शामिल एक शातिर बदमाश को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शातिर बदमाश को मंटोला थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है जो इस मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस को इस शातिर बदमाश की काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने शातिर बदमाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।

कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में लगभग 2 साल पहले हुई डकैती काफी समय तक सुर्खियों में रही थी क्योंकि बदमाशों ने दिनदहाड़े इस डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैती की वारदात भी पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में दी गई थी। पहले मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा की रेकी की गई थी। उसके बाद डकैती को अंजाम दिया गया था। जिस दिन डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया उस समय पहले से ही बदमाश शाखा के अंदर पहुंच चुके थे और हथियारों के बल पर इस डकैती की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया था। दिनदहाड़े हुई डकैती से पुलिस के भी होश उड़ गए थे, तुरंत कार्यवाही की गई थी और दो बदमाशों तक पुलिस पहुँच गयी थी।

शातिर बदमाश पर दर्ज है 7 मुकदमे

पकड़ा गया शातिर बदमाश देवेंद्र यादव है जो फिरोजाबाद का रहने वाला है। देवेंद्र यादव की भी लंबी चौड़ी अपराधिक हिस्ट्री है। देवेंद्र यादव पर कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में हुई डकैती की वारदात में देवेंद्र यादव शामिल था जिसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी। देवेंद्र यादव गैंगस्टर के कई मामलों में वांछित चल रहा था जिसकी धरपकड़ में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। मंटोला थाना पुलिस ने देवेंद्र यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि देवेंद्र यादव से पूछताछ की जा रही है। गैंगस्टर के कई मामलों में यह वांछित चल रहा था। अब यह किस गैंग के साथ सक्रिय है, इसका पता लगाया जा रहा है। इसके गैंग के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं। फिलहाल देवेंद्र यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर जेल भेजा जा रहा है।