Agra News: सदर तहसील से स्टाम्प वेंडर के दस लाख रुपये चोरी

Crime

आगरा: सदर तहसील में आज बुधवार की शाम स्टांप वेंडर के दस लाख रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद तहसील में हड़कंप मच गया। घटना सायं करीब साढ़े चार बजे की है। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर पड़ताल में शुरू कर दी।

सदर तहसील में मुस्तका स्टांप वेंडर हैं। बुधवार को मुस्तका ने पांच बैनामे के स्टांप बिक्री किए थे। उनके पास करीब 10 लाख रुपये कैश था। इसमें 500-500 रुपये की 18 गड्डी थीं। एक 200 के नोट की गड्डी थी। एक पार्टी बैनामे के स्टांप के लिए डेढ़ लाख रुपए नकद देकर गई थी। साढ़े चार बजे करीब मुस्तका ने देखा कि उनका नोटों से भरा थैला गायब हो गया है। इस पर उन्होंने शोर मचाया। आसपास के अधिवक्ता आ गए। अधिवक्ताओं को उन्होंने जानकारी दी। इसके बाद तहसील में छानबीन शुरू की गई।

तहसील से 10 लाख रुपये चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तहसील में पूछताछ कर रही है। पुलिस तहसील के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।