Agra News: नाबालिग की हो रही थी शादी, मौके पर पहुंची पुलिस ने की कार्यवाई

Crime

आगरा: खेरागढ़ तहसील के थाना सैंया क्षेत्र में बुधवार को नाबालिग लड़की की शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस द्वारा पढ़ाई-लिखाई से संबंधित दस्तावेज चैक किए गए तो लड़की की उम्र कम पाई गई।

मामला थाना सैंया क्षेत्र के गांव नगला ककरारा के मौजा सिकंदरपुर का है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी थाना ताजगंज के गांव तोरा में एक युवक से रिश्ता तय कर दिया। 22 फरवरी को दोनों की शादी की तारीख तय करते हुए दोनों ओर से परिवार के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए थे। लड़की की शादी को लेकर घर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई, तमाम रिश्तेदार घर पर आ गए। मेहमानों की खातिरदारी के लिए हलवाई, टैंट आदि की व्यवस्था भी हो गई। इसी दौरान बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने थाने पर नाबालिग लड़की की शादी किए जाने की जानकारी दी। नाबालिग लड़की की शादी की जानकारी पर पुलिस टीम आनन-फानन में गांव में पहुंच गई और जानकारी करते हुए घर पर पहुंच गई। घर में लड़की की शादी के शगुन आदि की तैयारियों में लोग लड़े हुए थे, अचानक से पुलिस के पहुंच जाने पर खलबली मच गई।

पुलिस ने जिस लड़की की शादी कर रहे थे उससे संबंधित उम्र की जानकारी के लिए स्कूल के अभिलेख देखे तो उसमें लड़की का जन्म जून, 2005 लिखा हुआ था। उस अनुसार सरकार द्वारा लड़की शादी की उम्र से कुछ माह कम मिली। लड़की की उम्र 17 वर्ष सात माह के आसपास मिलने पर पुलिस से शादी को रुकवाते हुए सख्त हिदायत दी।

घरवाले कहते रहे कि विद्यालय के प्रमाण पत्र में लड़की की उम्र गलत हो गई है। जिस पर पुलिस ने मामले के लिए सीडब्ल्यूसी को जानकारी दे दी। नाबालिग लड़की की शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। शादी रुकने से नाबालिग लड़की कंगन बांधे रह गई। थाना प्रभारी सैंया समशेर सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर कम उम्र मिलने पर शादी को रुकवा दिया और मामले को सीडब्ल्यूसी के लिए इंटिमेट कर दिया।