Agra News: दुर्गा पूजा और दशहरा जुलूसों के मद्देनजर यमुना किनारा रोड पर तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट

स्थानीय समाचार

आगरा: यातायात पुलिस ने दुर्गा पूजा और दहशरा पर जुलूसों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। गुरुवार दस अक्टूबर से तीन दिन तक यमुना किनारा मार्ग पर वाहन नहीं जा सकेंगे। शोभायात्रा जुलूस और प्रतिमा विसर्जन के दौरान लगने वाले जाम को देखते हुए दस व ग्यारह अक्टूबर की सुबह छह बजे प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक यमुना किनारे आने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर भी यमुना किनारा मार्ग पर यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

वाटर वर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए शमशान घाट चौराहे तक सभी प्रकार के भारी वाहन व हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वह सभी वाहन इनर रिंग रोड से होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर के लिये जाएंगे।

एत्माद्दौला की ओर से आंबेडकर पुल होकर कोई भी व्यवसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारे की ओर नहीं आ सकेगा।

बेलनगंज, एसीपी छत्ता कार्यालय से यमुना किनारे सड़क पर कोई भी व्यवसायिक छोटा-बड़ा वाहन नहीं जाएगा। बेलनगंज चौराहे से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बेलनगंज चौराहे से एसीपी छत्ता कार्यालय कट के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन दरेसी मार्ग से होकर जाएंगे।

बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज या टूरिस्ट और व्यवसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएगा।

विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि यमुना किनारे नहीं जाएंगे।

यमुना किनारे सड़क पर हाथीघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को श्मशान घाट की तरफ परिवर्तित मार्ग पर भेजा जाएगा।

स्ट्रेची ब्रिज रेलवे पुल एत्माद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए परिवहन विभाग की बसें आदि वाहन एमजी रोड, इनररिंग रोड से आ-जा सकेंगे। भारी

वाहन एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में आने वाले वाहनों का प्रवेश पूर्णतया कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।