Agra News: फूल प्रदर्शनी का हुआ समापन, डीएम ने प्रतिभागियों-सहयोगियों को किया सम्मानित

स्थानीय समाचार

आगरा: जी-20 समिट को लेकर आगरा शहर में फूल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। उद्यान विभाग की ओर से यह प्रदर्शनी बीएसएनएल चौराहे के पास खाली पड़े मैदान पर लगाई गई थी। जिसका आज समापन हो गया। पुष्प प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर डीएम नवनीत चहल मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। जिसके बाद इस प्रदर्शनी का औपचारिक समापन हुआ।

प्रदर्शनी के के समापन के दौरान जिलाधिकारी नवनीत चहल ने उद्यान विभाग की इस पुष्प प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ जी-20 चलते शहर को फूलों से सजाया जाने में सहयोग करने वाले सहयोग़ियों को सम्मानित किया। उद्यान विभाग की ओर से इन सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ शील्ड भी दी गई। जिलाधिकार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उद्यान विभाग की ओर से इस मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। यह प्रदर्शनी लगभग 5 दिनों तक चली। इस प्रदर्शनी में लगभग 136 प्रजातियों के पुष्प लोगों को देखने को मिले जिन्हें देखकर हर कोई उत्साहित हुआ। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि जी-20 डेलिगेशन के चलते इस प्रदर्शनी को इस स्थान पर लगवाया गया था। हॉर्टिकल्चर का भी अहम योगदान रहा है। एयरपोर्ट से लेकर फतेहाबाद मार्ग, ताजमहल और आसपास के क्षेत्र में हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के पौधों से रूट को पूरी तरह से सजाया था। चौराहों पर फूलों के गमले लगे हैं तो वहीं डिवाइडर पर भी विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूल वाले पौधे आपको दिखाई दे जाएंगे। हॉर्टिकल्चर विभाग ने शहर को कलरफुल हरा भरा और सौंदर्य से परिपूर्ण बनाया।

डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि इस पुष्प प्रदर्शनी का महत्व और अधिक हो बढ़ गया था क्योंकि शहर में जी-20 का आयोजन भी था। भविष्य में भी शहरवासी और सभी विभाग समन्वय बनाकर शहर को सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे।