Agra News: होमस्टे संचालक ने अमेरिकी महिला को झांसा देकर बनाए संबंध, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime

आगरा: शहर के एक कारोबारी युवक को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। कारोबारी पर आरोप है कि उसने एक अमेरिकी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए। अब वह शादी करने से मुकर गया है। मामले में विदेशी महिला ने दिल्ली में केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, गगनदीप (32) आगरा में होमस्टे का कारोबार करता है। पीड़ित महिला की उम्र 62 साल है। उसका आरोप है कि वह गगनदीप के यहां होमस्टे में रुकी थी। इसके बाद उसके दोस्ताना संबंध हो गए। कुछ दिन बाद गगनदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बना लिए। इसके बाद वह अमृतसर और अन्य स्थानों पर उसे अपने रिश्तेदारों के यहां भी घुमाने ले गया। उसने दोनों के सबंधों के बारे में रिश्तेदारों को भी बताया। लेकिन, अब वह शादी करने से मुकर गया है।

अमेरिकी महिला ने दिल्ली के शाहदरा में विवेक विहार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। फिलहाल वह वीजा पर सूरजमल विहार इलाके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि गगनदीप से उसकी मुलाकात पहली बार आगरा में ही हुई थी। पिछले तीन साल में घूमने के दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। आरोपी को दिल्ली पुलिस अरेस्ट कर ले गई।