Agra News: वार्ड 55 शाहदरा से भाजपा के निवर्तमान पार्षद अशोक कुमार व वार्ड 37 मुस्तफा क्वार्टर से बबलू बाल्मीकि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

Press Release

आगरा – भाजपा के निवर्तमान पार्षद अशोक कुमार व भाजपा के वरिष्ठ नेता बबलू बाल्मीकि ने आज कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए अपने साथियों सहित शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, सदस्यता कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने दोनो नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा निवर्तमान पार्षद अशोक कुमार व बबलू बाल्मीकि ने कहा कि वह राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि वह देश को जोड़ने के लिए और महंगाई, बेरोजगारी की लड़ाई लड़ रहे हैं और भ्रष्टाचार पर मोदी अडानी का असली चेहरा जनता के सामने ला रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, विनोद जरारी, सोनू सक्सेना, आई डी श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र शर्मा, बब्बे भार्गव आदि मौजूद थे।