Agra News: दयालबाग में बसंतोत्सव शुरू, खेतों में हुआ बेबी शो और फैंसी ड्रेस कंप्टीशन

Press Release

आगरा: दयालबाग में बसंतोत्सव की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को सुबह खेतों में बेबी शो का फाइनल हुआ। इसके बाद दोपहर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेलकूद में दयालबाग के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बेबी शो में भी सुबह खेतों में बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

अल सुबह खेतों में बेबी शो का आयोजन हुआ। बेबी शो की परंपरा राधास्वामी मत के छठे गुरुजी महाराज के समय से लगातार चली आ रही है। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। पहले वर्ग में बुद्धि, सौंदर्य और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रतियोगिता हुई थीं। इसमें तीन सप्ताह से आठ वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया।

दूसरे वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें 16 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने प्रस्तुति दी। नर्सरी स्कूल के बच्चों ने पाठ किया। प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने कव्वाली प्रस्तुत की। फैंसी ड्रेस शो में बच्चे फूल, परी, एलियन, घड़ी तो कोई बायोमैट्रिक कार्ड बनकर आया।

एक साल वर्ग में अवयुक्त सिंह व आरत सत्संगी प्रथम, भक्ति प्रिया सत्संगी दूसरे व साध दयाल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 1 से 2 वर्ष आयु वर्ग में सुजान सत्संगी व भाग सत्संगी प्रथम, शब्द ऋषि दूसरे व स्वरित अंश तीसरे स्थान पर रहे। 2 से 4 आयु वर्ग में दयाल अनुपमा न्यारी प्रथम, गुरु भक्ति, सुखमना व परमी धुन अमोली संयुक्त रूप से द्वितीय व सुमित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 4 से 6 आयु वर्ग में प्रार्थना सतसंगी व नरगिर सत्संगी प्रथम, आरत सत्संगी व गुरु प्रीति सत्संगी द्वितीय व प्रीत गुप्ता व समा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 6 से 8 साल वर्ग में संतसू धीर व सरगुन भगटनागर प्रथम व निज वैश द्वितीय व आदि शब्द मेहरा, अमोला बंदगी व सुरत शब्दा तीसरे स्थान पर रहे।

फैंसी ड्रेस 2 से 4 आयु वर्ग में नजर सत्संगी प्रथम, सहज शर्मा द्वितीय व सुधिसंत बानी तीसरे स्थान पर रहे। 4 से 6 आयु वर्ग में आरती भल्लमूड़ी प्रथम व माही छाबड़ा दूसरे स्थान पर रहीं। 6 से 8 आयु वर्ग में सार कल्याण प्रथम, तीरथ बानी द्वितीय व अगम शब्दा तीसरे स्थान पर रहे।