आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट: 60 फीसदी काम हुआ पूरा, 112 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय डिपो निर्माण का दावा

स्थानीय समाचार

आगरा: मेट्रो रेल परिजनों का काम तेजी के साथ चल रहा है तो उतनी ही तेजी के साथ मेट्रो डिपो का काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कोऑपरेशन की ओर से पीएसी मैदान में मेट्रो डिपो का काम चल रहा है। पीएसी मैदान में बन रही पहली मेट्रो डिपो की दीवार अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन से तैयार की गई है। ढाई किमी लंबी दीवारी पर जगह-जगह मेट्रो का लोगो उकेरा गया है जो बेहद की खूबसूरत लग रहा है। सर्किट हाउस रोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए टेक्टाइल पाथ भी बनाया जाएगा जिसमें दिव्यांगों को दिशा बताने वाली टाइल्स भी लगेंगी।

यूपीएमआरसी (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने 112 करोड़ रुपये की लागत से नौ हेक्टेयर में निर्माणाधीन डिपो के विश्वस्तरीय होने का दावा किया है। सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले कॉरिडोर के लिए यह डिपो होगा। पुरानी मंडी चौराहे से फूल सैयद चौराहे तक दीवार खड़ी हो चुकी है जिसे प्री कास्ट तकनीक से बनाया है। इसमें पहले बेस बनता है। फिर प्री कास्ट दीवार खड़ी की जाती है।

60 फीसदी से अधिक काम हुआ पूरा

परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। दीवार के बाहर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पौधारोपण के लिए गमले बनाए गए हैं। डिपो में पटरी पहुंच गई हैं। वाटरटैंक के अलावा शेड बनाने का काम जारी है।

ये होती है अल्ट्रा मॉडर्न तकनीक

परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि अल्ट्रा मॉडर्न तकनीक में प्री कास्ट ढांचे का इस्तेमाल होता है। गहरी व स्पष्ट आकृतियां उकेरी जा सकती हैं, जिससे ये देखने में सुंदर व मजबूत होती हैं। विदेशों में इसी तकनीक से सिविल निर्माण किया जाता है।