आगरा: पति पत्नी के विवाद को महिला पुलिस ने सुलझाया, समझौता कराकर भेजा ससुराल

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव जोधापुरा की विवाहित महिला और पति में चल रही विवाद को महिला पुलिस ने सुलझा कर समझौता कराकर महिला को खुशी खुशी पति के साथ ससुराल भिजवाया। जिससे पूरा विवाद खत्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार रजनी पुत्री श्री कृष्ण निवासी गांव जोधपुरा थाना बाह पीआरडी में महिला होमगार्ड है। 2 माह पूर्व बाह थाने की महिला पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत कर आरोप लगाया था कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व कस्बा जरार कांति नगर निवासी राजकमल पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ हुई थी। प्रार्थीया के दो छोटे बच्चे हैं। पति राज कमल और उसकी तीन ननदें एवं देवर, सास कई महीनों से लगातार उत्पीड़न कर परेशान कर रहे हैं। और 2 साल पूर्व बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर महिला अपने बच्चों के साथ मायके जोधपुरा में रह रहकर अपनी गुजर-बसर कर रही थी।

बीते दिनों महिला अपने भाइयों के साथ ससुराल आई जिस पर पति और ससुराली जनों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की जिस पर पीड़ित महिला और उसके भाई चोटिल हो गए थे। जान से मारने की धमकी देकर ससुरालियों ने घर में नहीं घुसने का एलान किया। जिस पर पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की गई।

2 माह में कई बार महिला पुलिस चौकी पर पति पत्नी तारीख पर उपस्थित हुए। मंगलवार को महिला पुलिस चौकी बाह की प्रभारी रेखा मिश्रा ने दोनों पति-पत्नी को बैठाया और उनकी गलतफहमी को दूर कराकर कोर्ट कचहरी के चक्कर ना काटते हुए बच्चों के भविष्य के बारे में समझाया। पति पत्नी के झगड़े से बच्चों को ही बच्चों की जिंदगी खराब हो जाती है।

जिस पर पति पत्नी एक दूसरे के साथ रहने पर राजी हुए और समझौता किया। जिस पर प्रार्थीया रजनी अपने पति राजकमल के साथ खुशी खुशी ससुराल के लिए रवाना हो गई। महिला पुलिस द्वारा दो परिवारों को मिलाकर एक किया गया जिस पर दोनों परिवार के लोगों ने भी कार्य की प्रशंसा की है।