आगरा: हेमा सरदेसाई और अल्ताफ राजा की कव्वालियों ने हुनर हाट में मचाया धमाल

Entertainment

आगरा: शनिवार को आगरा आये बॉलीवुड सिंगर और मशहूर कव्वाल अल्ताफ राजा ने अपने गीत संगीत से हुनर हाट में धमाल मचा। गायिका हेमा सरदेसाई की गीतों पर दर्शक खूब थिरके। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाना सुनाया और फिर उसके बाद अल्ताफ राजा की कव्वालियों ने समा बांध दिया। कव्वालियों के बीच में उनकी शायरी पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।

भीड़ बढ़ती देख पुलिस को कुछ लोगों को रोकना पड़ा। इससे पहले कव्वाली गायक अल्ताफ राजा ने ‘दिल का हाल सुने दिल वाला’ कव्वाली से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘उनकी नजरों ने कुछ ऐसा जादू किया’ और ‘दोनों ही मोहब्बत के जजबात में जलते हैं’ कव्वाली सुनाई। मगर, जब उन्होंने ‘इश्क में हम तुम्हें क्या बताएं, किस कदर चोट खाए हुए हैं’ कव्वाली सुनाई तो पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हुनर हाट घूमने आए लोगों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया।

गीत और संगीत की धुन पर लोगों को झूमता देख बॉलीवुड संगीत का अल्ताफ राजा भी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने लोगों की फरमाइश के अनुसार भी गीत गाए। जिससे दर्शकों में उत्साह और दुगना हो गया।