आगरा। भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने वाले मामले में अभी-अभी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना दे दिया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के गेट पर बैठ गए हैं, जिससे जिला मुख्यालय परिसर का रास्ता बंद हो गया है। अधिकारी उन्हें समझाने में लगे हुए हैं। इसी बीच सीओ और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हॉट टॉक हुई है।
बता दें कि 1 मार्च को अछनेरा क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इससे लोगों में आक्रोश था। इसी मामले को लेकर आज भीम आर्मी के अधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। जिला मुख्यालय के गेट पर रास्ता रोक कर कार्यकर्ताओं ने धरना दे दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इसी बीच की सीओ अर्चना सिंह से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की जबरदस्त हॉट टॉक हुई। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। पुलिस के आला अधिकारी आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने में लगे हुए हैं।
वहीं कलेक्ट्रेट परिसर का मुख्य द्वार पर धरना देने से रास्ता बंद हो गया है। परिसर में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे एमजी रोड पर जाम की स्थिति बन चुकी है।