आगरा: असामाजिक तत्वों ने भगवान गणेश की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

Crime

आगरा: सोमवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया। असामाजिक तत्वों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया।

मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र का है। सेंट जॉन्स चौराहे से लोहा मंडी चौराहे पर जाने वाले पुल पर एक छोटा सा मन्दिर है। बीती रात असामाजिक तत्वों ने इस मंदिर में रखी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोग पूजा करने आए तो घटना की जानकारी हुई। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त लोगों में आक्रोश फैल गया। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर हिंदूवादी संगठन भी पहुंच गए और जमकर नारेबाजी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। लोगों ने जाम लगा दिया। इसके बाद स्थिति विपरीत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हिंदूवादी नेताओं को शांत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में उसकी जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही भी होगी।