आगरा: अभिनेत्री पूजा बत्रा ने किया पति नवाब शाह के साथ ताजमहल का दीदार, कराया फोटोशूट

Entertainment

ताजमहल पहुंचीं अभिनेत्री पूजा बत्रा स्मारक की खूबसूरती में खोई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लोगों को निराश नहीं किया। उनके साथ भी फोटो खिंचवाईं।

आगरा: फिल्म अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह संग शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वह दोपहर करीब 11 बजे स्मारक में पहुंचीं। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक ताजमहल में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताजमहल का इतिहास जाना। वह ताज की खूबसूरती में खोईं नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट कराया।

गुलाबी लिबास में पूजा बत्रा ने ताज में प्रवेश किया, तो लोग उन्हें अपने बीच देखकर हैरान रह गए। पूजा बत्रा को देखते ही लोग ताजमहल छोड़ उन्हें निहारने लगे। उनके साथ में उनके पति नवाब शाह भी थे। इस दौरान अभिनेत्री ने लोगों को निराश नहीं किया। उनके साथ जमकर फोटो खिंचवाए। इस दौरान वे अपने फोटो भी अलग-अलग एंगल में लेती हुईं नजर आईं.

बताया गया है कि पूजा बत्रा अपने पति के साथ एक स्थानीय प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए आईं थीं। इसके बाद उन्हें ताज के दीदार के लिए आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे यहां काफी देर बाद पहुंच सकीं।

पूजा बत्रा शनिवार सुबह करीब 11 बजे ताजमहल पहुंची। 6 फीट लंबी पूजा बत्रा गुलाबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्हें देखते हुए ताजमहल पहुंचे लोग संगमरमरी इमारत छोड़ उन्हें ही निहारने लगे। वहीं, पूजा बत्रा ने भी लोगों को मायूस नहीं किया। उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि पूजा बत्रा एक निजी कार्यक्रम में पति नवाब शाह के शिरकत करने आगरा पहुंची थीं।

2019 में की थी नवाब शाह से शादी

बता दें कि पूजा बत्रा कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू अनिल कपूर के साथ फिल्म विरासत से किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की। 2002 में डॉ. सोनू अहलूवालिया से शादी की और वह पति के साथ अमेरिका में बस गईं। 9 साल बाद किसी बात को लेकर पूजा और सोनू का तलाक हो गया। फिर 2019 में उन्होंने नवाब शाह से शादी की।

घूमने के शौकीन हैं पूजा बत्रा और नवाब शाह

पूजा बत्रा और उनके पति नवाब शाह दोनों ही हेल्थ कॉन्शियस हैं। इसके साथ ही दोनों घूमने के भी शौकीन हैं। पूजा और नवाब की केमिस्ट्री को उनके प्रशंसक भी काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।