आगरा: 13.74 लाख लोगों ने नही किया अपने मताधिकार का प्रयोग, शहरी इलाकों में मतदान के प्रति नहीं दिखी जागरूकता

City/ state

आगरा: पहले चरण में लोकतंत्र के महापर्व के अंतर्गत आगरा जिले में मतदान संपन्न हो गया लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में लगभग 13 लाख 74 हजार मतदाताओं ने वोट ही नहीं डालें। इसमें लगभग 7.24 लाख पुरुष और 6.49 लाख से अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं किया। गुरुवार को आगरा जिले में हुए मतदान के दौरान आगरा जिले की 9 विधानसभा सीटों पर 60.45% ही मतदान हुआ। इसमें पुरुषों की संख्या 61.61% और महिलाओं की 59.11% रही।

पिछले चुनाव की तुलना में इस बार आगरा में बहुत कम मतदान हुआ है। 2017 में 63.78 फ़ीसदी वोट पड़े थे जबकि इस बार 60. 47% ही मतदान हुआ। यह हाल तब है जब जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 4 हजार से अधिक स्कूलों में मतदाता पाठशाला लगाई, मतदाता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए गए। वोटर लिस्ट में सुधार किए गए लेकिन इसके बावजूद 13 लाख 74 हज़ार मतदाताओं ने वोट ही नहीं डालें।

आगरा छावनी में 443881 के लगभग मतदाता है लेकिन 299690 लोगों ने ही मतदान किया और 216381 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग ही नहीं किया।

आगरा दक्षिण में 367362 के लगभग मतदाता है लेकिन 208341 लोगों ने ही मतदान किया और 159021 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

आगरा उत्तर में 435267 के लगभग मतदाता है लेकिन 232331 लोगों ने ही मतदान किया और 202936 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

आगरा एत्मादपुर में 443881के लगभग मतदाता है लेकिन 299690 लोगों ने ही मतदान किया और 144191 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

आगरा ग्रामीण में 425746 के लगभग मतदाता है लेकिन 259758 लोगों ने ही मतदान किया और 165988 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

आगरा फतेहपुर सीकरी में 356289 के लगभग मतदाता है जिसमें 241892 लोगों ने ही मतदान किया और 114397 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

आगरा खेरागढ़ में 327134 के लगभग मतदाता है। 204418 लोगों ने ही मतदान किया और 106194 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

आगरा फतेहाबाद में 321913 के लगभग मतदाता है, 215719 लोगों ने मतदान किया और 122716 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

आगरा बाह में 332852 के लगभग मतदाता है लेकिन 189919 लोगों ने ही मतदान किया और 142933 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।