दिग्विजय के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

Politics

कांग्रेस सीनियर लीडर राशिद अल्वी से एएनआई ने बातचीत के दौरान पूछा कि कांग्रेस को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की क्या जरूरत है जब भारतीय वायुसेना ने खुद इसकी पुष्टि की है। अल्वी ने इसके जवाब में कहा कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक और अपनी सेना पर विश्वास है। हमारी फौज हमारा गुरूर है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर यकीन नहीं किया जा सकता।

अल्वी ने आगे कहा कि जब सरकार कह रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि वीडियो दिखा दो तो क्या दिक्कत है।

कांग्रेस नेता अल्वी ने कहा कि आपने क्यों कहा कि हमारे पास वीडियो है। अगर आपके पास वीडियो नहीं है तो आप देश से माफी मांगिए। यह सवाल तब उठा जब आपने कहा कि हमारे पास वीडियो है। राशिद अल्वी ने कहा कि अमित शाह को माफी मंगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि 250-300 लोग मारे गए। अल्वी ने कहा कि हमारा सवाल यूपी के सीएम योदी आदित्यनाथ से है जिन्होंने कहा था कि इस हमले में 400 लोग मारे गए हैं। हम किसपर यकीन करें। उन्होंने फिर एक बार दोहराया कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है।

दिग्विजय सिंह ने मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

राशिद अल्वी से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्विजय सिंह ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत कहां हैं? उन्होंने पुलवामा को लेकर भी कई सवाल पूछे थे। इस बयान के बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को आड़ें हाथों लिया था। इस बयान पर राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें सेना पर पूरा भरोसा है। उन्हें सबूत की कोई जरूरत नहीं है।

Compiled: up18 News