आगरा: शिवालिक कैंब्रिज स्कूल में हुई “किशोर स्वास्थ्य” पर परिचर्चा

Press Release

आगरा:  शिवालिक कैंब्रिज स्कूल, आवास विकास आगरा में “किशोर स्वास्थ्य” पर परिचर्चा हुई जिसमें
डॉक्टर अतुल बंसल और डॉक्टर आरुषि बंसल ने छात्रों को समझाया के उम्र के इस पड़ाव में शरीर, सोच और जिन्दगी को देखने में बदलाव आते है। उन्होंने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा के किशोर स्वास्थ्य में तीन तरह के परिवर्तन होते हैं।

1. शारीरिक स्वस्थ जो की संतुलित आहार से पाया जा सकता है। अमूमन देखा गया है बच्चे घर का खाना छोड़ कर जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जो की कई तरह से शरीर को नुकसान पहुंचता है। युवा अवस्था में संतुलित आहार न खाने से दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। अभी समय है इस पर ध्यान देने का।

2. स्ट्रेस के अनेक प्रकार हैं इम्तिहान का स्ट्रेस, पियर ग्रुप का स्ट्रेस, सोशल मीडिया, इंटरनेट का आदि होना। यह भी स्वस्थ ( शारीरिक, मानसिक ) पर बहुत प्रभाव डालता है। समय पर 7 से 9 घंटे सोना बहुत जरूरी है। स्ट्रेस से बचने के लिए रोज 1 से दो घंटे खेल, डांस, शारीरिक गतिविधि करना बहुत जरूरी है। इस से मोटापा भी नहीं होता।

3. सेक्स एजुकेशन किशोर अवस्था में शरीर में कई परिवर्तन आते हैं। इस के साथ मन में कई सवाल भी उठते हैं। इन दुविधाओं का समाधान बहुत जरूरी है। छात्र अपने टीचर और अभिवावकों से बात करे, संवाद कर अपनी जिज्ञासा को दूर करे। इंटरनेट से समाधान ढूंढने में गलती होने के ज्यादा चांस होते हैं। इसलिए संवाद ही एकमात्र उपयुक्त है।

दोनो युवा डॉक्टर्स ने संतुलित आहार, शारीरिक एक्टिविटी और सही सेक्स एजुकेशन पर जोर दिया।
स्कूल प्रिंसिपल सुश्री कपूर ने धन्यवाद दिया और आगे के प्रोग्रामों मे सहयोग के लिए निवेदन किया। सुश्री आकांक्षा कुशवाहा और श्री अनिल शर्मा सचिव सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सहयोग से यह सेमिनार आयोजित किया गया।

-up18news