अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन

Entertainment

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन किस बीमारी की वजह से हुआ है, या उम्र संबंधी इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के इलाके के रहने वाले हैं। एक्टर होने के नाते वह तो मुंबई में ही रहते हैं लेकिन उनके पिता और मां गांव में ही रह रहे थे। पंकज त्रिपाठी ने एक बार बताया था कि उनके पिता को उनकी किसी अचीवमेंट में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें यह तक नहीं पता है कि बेटा पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता है।

पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक ही बार मुंबई आए थे। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आती थीं।

Compiled: up18 News