AAP नेता इसुदान गढ़वी की घोषणा, गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Politics

एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में आप की ओर से सीएम फेस रहे इसुदान गढ़वी ने कहा कि कांग्रेस और AAP सीटें बांटकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर आगे बढ़ रहा है। AAP नेता ने गुजरात सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 26 सीटें नहीं जीत पाएगी।

2014 और 2019 में भाजपा ने जीती थी सभी 26 सीटें

मालूम हो कि गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें है। 2014 और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में गुजरात में भाजपा को आप और कांग्रेस से मुकाबला करना होगा। अभी चुनाव में काफी वक्त बाकी है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और आप का यह गठबंधन भाजपा के गढ़ गुजरात में भगवा पार्टी को कितना डेंट दे पाते है।

Compiled: up18 News