G20 Summit में आगरावासियों की भागीदारी को लेकर वॉकथान का हुआ आयोजन

स्थानीय समाचार

आगरा: G20 को लेकर जिला प्रशासन तो कवायद कर ही रहा है लेकिन जी- 20 में आगरा शहर वासियों की भागीदारी हो सके। इसके लिए लोगों को जागरूक बनाने के लिए G-20 वॉकथान का आयोजन किया गया। यह वॉकथान आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथान की शुरुआत कराई।

शहर वासियों को जी-20 से जोड़ने की कवायद

जी 20 को लेकर जो वॉकथान किया गया है, इसका मुख्य उद्देश्य शहर वासियों को जी-20 की जानकारी हो सके। वह इसके प्रति जागरूक बन सके कि यह वॉकथान क्या है और भारत को g20 समिट की मेजबानी मिली है तो इससे कितना फायदा पहुंचेगा। G-20 वॉकथान में शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी लोग इसमें शामिल हुए। कदम से कदम मिलाते हुए सभी लोग नजर आए।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि g20 समिट के दौरान जो भी विदेशी मेहमान विभिन्न देशों के राष्ट्र अध्यक्ष आगरा आएंगे, उन्हें भारतीय संस्कृति के साथ-साथ ब्रज के खानपान और स्थानीय उत्पादों व कला से रूबरू कराया जाएगा। जिससे यहां की संस्कृति खानपान विदेशों तक पहुंचे। हस्तशिल्प कला और स्थानीय उत्पादों की मांग भी जी 20 देशों में हो सके जिससे आगरा के व्यापार को बढ़ावा मिले और भारतीय संस्कृति और ज्यादा मजबूती मिल सके।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का कहना था कि जी-20 की मेजबानी मिलना भारत के लिए गर्व की बात है। इस संगठन में ऐसे देश शामिल हैं जो विकसित हैं। अब इन सभी देशों की मेजबानी भारत कर रहा है। इससे भारत की मजबूती विश्व के मजबूत देशों के बीच और ज्यादा मजबूत हो जाएगी।