बिहार के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में गोली चली, एक पुलिसकर्मी की मौत

Regional

बैक टू बैक चल गई तीन गोली चली

जानकारी के अनुसार BSAP जवान सत्येंद्र यादव (43) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे थे। जिस रोड से वह जा रहे थे, वहां पत्थर पर फिसलन थी। इसकी वजह से उनका पैर फिसल गया और उनके हाथ में मौजूद कार्बाइन का ट्रिगर दब गया। अचानक बैक टू बैक तीन गोली चल गई। इसमें एक गोली सीने में भी लगी। गोली लगते ही सत्येंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आननफानन में घायल जवान को हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानेदार बोले, FSL टीम करेगी जांच

वहीं थानेदार रूपेश कुमार सिंह का कहना है कि संभवतः उन्हें तीन गोली लगी हैं। गोली सीने में लगी है। FSL की टीम जांच के लिए आ रही है। इसलिए हम लोगों ने बॉडी को उन्हें अभी छूकर नहीं देखा है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

DIG बोले, फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई

गया रेंज के DIG का कहना है कि यह हादसा है। फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई है। आसपास कोई वहां पर सीसीटीवी नहीं है। बैलेस्टिक एक्सपर्ट आएंगे वहीं जांच करेंगे फिर स्पष्ट हो जाएगा कि असल में मामला क्या है? उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई धोखे भी बरामद किए गए हैं। जांच चल रही है।

Compiled: up18 News