वरिष्ठ शोधकर्ता शशांक कुलकर्णी को मिला गांधी सेवा रत्न सम्मान

Press Release

नई दिल्‍ली। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोधकर्ता शशांक कुलकर्णी को इस साल का गांधी सेवा रत्न सम्मान घोषित हुआ है। वेक पीपल काउंसिल द्वारा हर साल दिया जाने वाला यह सम्मान सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। यह काउंसिल कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ पंजीकृत है। इसका मुख्यालय पुणे में है। यह पुरस्कार उन्हें 24 जुलाई को भोपाल में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में सहभागी होंगे।

पुरस्कार घोषित होने की जानकारी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विजय बजाज ने शशांक कुलकर्णी को पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने ने कहा कुलकर्णी गत कुछ सालों से जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील भाग में महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य कर रहे हैं। वह एक ऐसे शोधकर्ता है जो समाज के साथ रहकर समाज की समस्या का निराकरण करते है।

शशांक कुलकर्णी प्रख्यात कवि, लेखक, वक्ता तथा अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कृषि नीति वैज्ञानिक है। सन 1990 में महाराष्ट्र के साखराले (जिला सांगली) ग्राम में उनका जन्म हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोकनीति और लोक प्रशासन विभाग में विशेष कार्य किया है।

शोध तथा लेखन कार्य के लिए उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों ने गौरवान्वित किया है। उनके द्वारा अभितक भिन्न भिन्न विषयों पर मराठी, हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में दस से जादा किताबें लिखी गई है। विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उन्होंने लेखन किया है।

पूजनीय द्वारकानाथ शास्त्री राष्ट्रीय शोध केंद्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें जम्मू कश्मीर का अभिनव सामाजिक और आध्यात्मिक आंदोलन ‘ बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय स्मारक निर्माण सेवा समिति’ के प्रणेता के रूप में भी जाना जाता है। भारत के किसान नीति के संदर्भ में उनके द्वारा हुए मूलभूत शोध कार्य के सम्मान हेतु उन्हें दक्षिण अमरीका के प्रख्यात स्वाहिली विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया है।

– एजेंसी