कांग्रेस के रास्ते पर ही चल रही भाजपा: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

Politics

रामपुर और आजमगढ़ में चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। अखिलेश पर आऱोप है कि उन्होंने रामपुर और आजमगढ़ में चुनाव प्रचार नहीं किया।

इन आरोपों और इस पर ओपी राजभर द्वारा किए गए सवालों का अखिलेश ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस जब दिल्ली में थी तब वह अपने विपक्ष के पीछे ED, CBI लगाती थी और उसी रास्ते पर भाजपा है।

महाराष्ट्र में उन्होंने (भाजपा ने) स्वीकार कर लिया कि वहां ED सरकार है। ED सरकार मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी है। भाजपा इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

हमारे चुनाव में धांधली हुई। मैं आजमगढ़ और रामपुर इसलिए नहीं गया क्योंकि हमारे संगठन ने कहा कि आपको आने की जरूरत नहीं, हम लोग ऐसे ही जीत जाएंगे।

-एजेंसियां