भगवान राम को लेकर विवादित बयान पर जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज

Politics

 

क्या है पूरा मामला?

शरद पवार गुट के नेता आव्हाड ने बीते दिनों शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें मांसाहारी बताया था। उन्होंने कहा था, भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा।

पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया।

-एजेंसी